कैसे इस्तेमाल करे कीबोर्ड की शॉर्टकट की - पूरी जानकारी हिंदी मैं


कैसे इस्तेमाल करे कीबोर्ड की शॉर्टकट की

कंप्यूटर आज सभी के पास होगा। पर आप इससे वीडियो, म्यूजिक या किसी और मनरंजन के लिए इस्तेमाल करते है ओर जो प्रोफेशनल होते होते है वे अपना
सभी काम इसमें बड़े आराम से करते है। पर आप भी अगर आपको कंप्यूटर के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है। फिर भी आप अपने आप को अनुभवी बना सकते हो इसके लिए आपको कंप्यूटर के बेसिस फंक्शन आने चाहिए। चलो आज हम आपको बताते है कीबोर्ड की शॉर्टकट की कैसे इस्तेमाल करे।

आप कैसे अपने कंप्यूटर सिस्टम में कीबोर्ड की शॉर्टकट की को इस्तेमाल कर सकते है इससे एक तो आपके काम की स्पीड बढ़ जाती है। पर इसके लिए आपको पता होना चाहिए कौन सी की को किस की के साथ जोड़कर किसके साथ इस्तेमाल करे। आप अपने कंप्यूटर में बहुत से काम करते है जैसे लिखने का। डाटा को कॉपी करने का या डाटा को यहां वहां मूव करने के इसके लिए आपको सही की का पता होना चाहिए वरना आप अपने सिस्टम में इस काम को करने के लिए काफी समय लगा देते है।


पर अगर आप इसके लिए अपने कीबोर्ड को इस्तेमाल करोगे तो आप ये काम बहुत ही जल्दी कर लोगे। क्योकि लिखते समय आपको अपनी सामग्री को मूव भी करना पड़ता है। उसे कॉपी भी करना पड़ता है इसके लिए आप फिर अपने माउस का इस्तेमाल करते है इससे अलग भी अगर आपने कोई भी शब्द इस्तेमाल किया ओर उसे अब आपको पूर्ववत करना है तो ये सभी शॉर्टकट तरीके आप अपने कीबोर्ड से सीधे कर सकते हो। तो चलिए जानते है कीबॉर्ड की शॉर्टकट की कैसे इस्तेमाल करे।

कीबोर्ड की जानकारी और प्रकार

1. F1 ->> अगर आपको कंप्यूटर में सहायता की जरूरत है तो इसके लिए आपको f1 दबाना होगा इससे आपको सहायता का विकल्प मिल जायेगा।

2. F2 ->> आपके कंप्यूटर में काफी सारे फोल्डर सुरक्षित रहते है। पर कभी कभी आपको इनका नाम बदलने की जरुरत पड़ जाती है इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर से पहले उस फोल्डर को चुनकर f2 की को दबाना होगा। आपका फोल्डर बदल हो जायेगा।

3. F3 ->> आपको अपने कंप्यूटर में किसी भी फाइल को खोजने की जरूरत पड़ ही जाती है इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर से f3 की को दबाना होगा आपको जो भी फाइल खोजनी है आप इसे दबाने के बाद कर सकते है।


4. F4 ->> आपको अगर अपने कंप्यूटर में किसी भी फाइल को किसी भी गंतव्य पर मूव करना है तो आप इसके लिए अपने सिस्टम के कीबॉर्ड से f4 दबाना है आपकी फाइल मूव हो जाएगी।

5. F5 ->> आपका कंप्यूटर कभी धीमा होता है। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर में रिफ्रेश विकल्प को इस्तेमाल करते हो आप इससे अपने कीबोर्ड से बस एक की को दबाकर कर सकते है। तो इसके लिए आप f5 की का इस्तेमाल करे।

6. F10 ->> अपने कंप्यूटर में आपको जब भी मेनू बार को इस्तेमाल करने की जरुरत पड़े आपको इसके लिए कीबोर्ड की f10 की का इस्तेमाल करना चाहिए आपके सामने मेनू बार खुलकर जायेगा।

7. Ctrl+c ->> आपको लिखते समय अपने सिस्टम में कभी कभी कुछ कॉपी करने की जरूरत पड़ जाती है। जैसे इमेज या टेक्स्ट ओर आप कभी कुछ पढ़ते है तो भी आपको कुछ कॉपी करना पड़ जाता है। इसके लिए आपको अपने सिस्टम में से Ctrl+c की को एक साथ दबाना होगा आपकी सामग्री कॉपी हो जाएगी।

8. Ctrl+x ->> अपने कंप्यूटर में किसी भी फाइल या फोल्डर को कट करने के लिए आपको अपने सिस्टम के कीबोर्ड से इन दोनों की को एक साथ दबाना होगा। इससे आपकी चुनी फाइल कट हो जाएगी। फिर जहां आपको पेस्ट करना है कर दे।


9. Ctrl+v ->> अगर आप अपने सिस्टम में किसी भी डाटा को कॉपी करते है वो फोल्डर हो या फाइल। या आप अपने डाटा को सिस्टम में कट करते है तो आप इससे Ctrl+v विकल्प से जहां आपकी मर्ज़ी पेस्ट कर सकते है।

10. Ctrl+z ->> अगर आप गलती से अपने सिस्टम में से किसी भी फाइल को हटा देते है तो आपको इसके लिए Ctrl+z की को एक साथ इस्तेमाल करना होगा। इससे आपको हटी हुई फाइल पूर्ववत हो जाएगी ओर आपके सिस्टम में वापस जाएगी।

11. Ctrl+b ->> आपके अगर अपने सिस्टम में लिखते हुए किसी भी फॉन्ट के स्टाइल को बदलने की जरूरत पड़ती है तो आप Ctrl+b को इस्तेमाल करके शब्द को बोल्ड कर सकते है।

12. Ctrl+u ->> इससे आप अपने सिस्टम में अगर किसी भी शब्द या लाइन को अंडरलाइन करना चाहते है तो इन की से कर सकते है।
13. Ctrl+a ->> अपने सिस्टम में पुरे पेज को एक साथ चुनने के लिए इन की का इस्तेमाल करे। आपका पूरा पेज एक बार में ही सेलेक्ट हो जायेगा।

14. Ctrl+esc ->> अगर आपको अपने सिस्टम में स्टार्ट मेनू पर जाना है तो इन की को एक साथ इस्तेमाल करके इस मेनू पर जा सकते है।

15. Ctrl+shift+esc ->> आपको अगर अपने सिस्टम में टास्क मैनेजर को खोलना है तो इसके लिए आप इन की का इस्तेमाल करके अपने टास्क मैनेजर पर जा सकते है।


16. Ctrl+tab ->> अगर आपको अपने ब्राउज़र में या विंडोज MW कोई भी नया टैब खोलने की जरूरत होती है तो आप इन की को इस्तेमाल करे आपके लिए नया टैब खुलकर जाएगी।

17. Delete ->> अगर आपको किसी भी फाइल या फोल्डर को डिलीट करने की जरूरत है तो आप इस की को इस्तेमाल करके किसी भी फाइल या फोल्डर को डिलीट कर सकते है।

18. Home ->> इस की को दबाने से आप जो भी काम अपने सिस्टम में कर रहे है आप उसके शुरू में जायेंगे।

19. Alt+f4 ->> अगर आपको अपने सिस्टम में किसी भी प्रोग्राम को बंद करना है तो आपको इसके लिए अपने सिस्टम में इन दोनों की को एक साथ इस्तेमाल करना होगा आपका प्रोग्राम बंद हो जायेगा।

20. Alt+tab ->> अगर आपके अपने सिस्टम में सभी प्रोग्राम को एक साथ देखना है इन की का इस्तेमाल करे।

21. Windows+u ->> अपने सिस्टम में सेटिंग से कथावाचक खोलने के लिए आप इन की का इस्तेमाल करे।


22. Window+I ->> अपने कंप्यूटर को एक दम सीधे लॉक करने के लिए आप इस विकल्प का इस्तेमाल करे।

23. Windows+f ->> इससे आप किसी भी फाइल या फोल्डर को खोजने के लिए इस्तेमाल करे।

24. Windows+r ->> अपने कंप्यूटर में run को खोलने के लिए इसका इस्तेमाल करे।

25. Windows+m ->> सिस्टम की सभी प्रोग्राम को छोटा करने के लिए इन की का इस्तेमाल करे।

26. Windows+shift+m ->> इससे आप छोटी विंडोज को रिस्टोर कर सकते है।

27. Ctrl+n ->> अपने सिस्टम में नया टैब खोलने के लिए इस्तेमाल करे।

28. Ctrl+f ->> कुछ भी खोजने के लिए इस्तेमाल करे।

29. Ctrl+s ->> अपने सिस्टम में फाइल को सेव करने के लिए।

30. Ctrl+p ->> अपने सिस्टम में प्रिंट करने के लिए।

31. Window+prtscr ->> सिस्टम में स्क्रीन शॉट लेने के लिए।

32. Ctrl+ ->> सिस्टम में ज़ूम करने के लिए।

33. Ctrl- ->> इससे आप ज़ूम हुई सामग्री को ज़ूम आउट करने के लिए।

Take a Look on Below Table

Government Jobs Private Jobs
Engineering Jobs 10th / 12th Pass Jobs
Employment News Rojgar Samachar
Railway Jobs in India Upcoming Sarkari Naukri
Upcoming Bank Jobs Graduate Degree Jobs
Exams Preparation Tips Personality Development Tips
English Improvement Tips Interview Preparation Tips

0 comments:

Post a Comment