सफलता की कुंजी है - Focus जानिए कैसे (Complete Details)


सफलता की कुंजी है – Focus

कभी कभी ऐसा होता है सब सुविधाये होते हुए भी हमे नाकामयाबी हाथ लगती है | हमने जो सोचा होता है वह करने में हम नाकामयाब रहते है |
जो हमने करने का दृढ़ निश्चय किया होता है और खुद से किये वादे को पूरा करने में नाकामयाब  रहते है | “सब  कुछ  होते हुएसे मेरा अर्थ है आपके पास पर्याप्त टैलेंट, रुपया , टाइम , या ऐसी कोई भी चीज जिसका काम करने में आभाव रहा हो |

Focus

तो कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है आज हम इसी बात को इस लेख में बतायंगे की वो क्या कारण है जिससे हम अपने सोचे हुए कामो को नहीं पूरा कर पाते या कुछ काम तो होते हैं पर कुछ बीच में ही रह जाते हैं, आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बातो को और साथ ही साथ कैसे कुछ बातो का ध्यान रखकर हम अपने हर कार्यो में सफलता प्राप्त कर सकते हैं |


दोस्तो, अगर आपको कुछ अच्छा करना है इस दुनिया में तो आपको पूरी तरह से उस काम में डूबना होगा और तब तक लगे रहना होगा जब तक की आप अपने प्रयासो को भौतिक वास्तविकता में बदलते होते हुए ना देख लें बीच में बहुत सारे व्याकुलता डिस्ट्रक्शंस आयेंगे पर उस वक़्त आपको अपना फोकस नहीं लूज़  करना है और ऐसा तभी संभव होगा जब आप अपने काम या आईडिया में पूरी तरह से विश्वास करेंगे | इस मुश्किल समय में जब मन में आत्म संदेह आने लगता है तब आपको आपका आत्मविश्वास ही आपको विचलित होने से बचा सकता है इसलिए काम शुरू करने से पहले ही आप उस पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लीजिये और आप अपने दोस्तो से उस आईडिया या योजना के बारे में बात करके अपनी मन की सारी मुश्किले दूर कर सकते हो |


फोकस करने का अर्थ: एक  आईडिया लो , उस आइडिये को अपनी लाइफ बना लोउसके बारे  में  सोचो उसके सपने देखो, उस आइडिये को जियो, अपने दिमाग, muscles, nerves, शरीर के हर हिस्से को उस आईडिया में डूब जाने दो, और बाकी सभी  ideas को किनारे रख दो | यही सफल  होने का तरीका है, यही वो तरीका है  जिससे महान लोग निर्मित होते हैं |” फोकस का अर्थ एकाग्रता से भी किया जा सकता है | यदि हमारा फोकस अच्छा रहेगा तो हमे कामयाबी जरूर ही प्राप्त होगी | फोकस का अर्थ केंद्र बिंदु से होता है | किसी भी सफलता के लिए फोकस होना महत्वपूर्ण होता है |


फोकस का कार्य: फोकस का अर्थ scince की भाषा में केंद्र से होता है | सफलता प्राप्ति हेतु अपने AIM पर फोकस होना जरुरी होता है | यदि हम अपने लक्ष्य पर फोकस निरंतर करते रहे तो हमे सफलता जरुरी ही मिलेगी | फोकस का मुख्य कार्य हमे हमारे लक्ष्य तक पहुचना होता है | जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश से लेंस को कागज पर कुछ समय तक निरन्तर फोकस करने से कागज को जला देता है उसी प्रकार हम फोकस करे यदि किसी लक्ष्य पर लगातार तो हमे सफलता आसानी से मिल जाएगी |

क्या फोकस रहना आसान  है ? फोकस रहना आसान नही है क्योकि अगर फोकस आसान होता तो सभी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेते ये शब्द कहने में जितना आसान है इस पर अमल करना उतना ही मुश्किल है | कुछ  शुरु करने से पहले आपका अपने काम के सफल होने पर विश्वास करना बहुत जरुरी होता है फिर यही आगे आपके फोकस को उस पर बनाये रखने में मदद करेगा | परन्तु फोकस रहने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए, जब किसी चीज की करने कि लगन हो जाती है तो उस चीज पर फोकस भी आसानी से होने लगता है |

Take a Look on Below Table

Government Jobs Private Jobs
Engineering Jobs 10th / 12th Pass Jobs
Employment News Rojgar Samachar
Railway Jobs in India Upcoming Sarkari Naukri
Upcoming Bank Jobs Graduate Degree Jobs
Exams Preparation Tips Personality Development Tips
English Improvement Tips Interview Preparation Tips

0 comments:

Post a Comment