जानिए कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करे - संक्षिप्त विवरण


कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करे

दोस्तों हमें कई बार अपने कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट को इनस्टॉल करने की जरूरत पड़ती है। अगर आप फोटोशॉप में हिंदी में टाइप करना चाहते है तो हमे
हिंदी फॉन्ट की जरूरत पड़ती है या कोई दूसरे किसी काम के लिए हिंदी फॉन्ट की जरुरत पड़ सकती है। पर हमारे कंप्यूटर में पहले हिंदी फोंट्स इनस्टॉल नहीं रहता है या अगर आपको कुछ अलग टाइप का हिंदी फॉन्ट डिजाइनिंग या किसी ओर काम के लिए चाहिए हो तो आपको फिर अलग से उस हिंदी फॉन्ट को कंप्यूटर में इनस्टॉल करना पड़ता है।

आप लोग देखते होंगे की इंटरनेट पर लाखों ऐसे पोस्ट दिखाई देते है जो आपको हिंदी में नजर आते है। पर आपको अपने सिस्टम से हिंदी में टाइप करने का सीधा विकल्प नहीं मिलेगा। इसे आप 2 ही प्रकार से अपने सिस्टम में हिंदी भाषा को प्रयोग कर सकते है। एक तो यदि आपके पास हिंदी टाइपिंग की विद्या हो तो आप सीधे भी अपने कीबोर्ड से हिंदी लिख सकते है। इसके लिए बस आपको हिंदी के फ़ॉन्ट को डाउनलोड करना होगा आपके कंप्यूटर में हिंदी भाषा फिर उपलब्ध हो जाएगी।

दोस्तों अब हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे कि आप हिंदी फ़ॉन्ट को कहा से डाउनलोड करे ओर फिर हिंदी फ़ॉन्ट को डाउनलोड करने के बाद उसको अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल कैसे करे। तो ध्यान से आप इस पोस्ट को पढ़ते रहिये। कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डालने के लिए (इनस्टॉल करने के लिए) सबसे पहले हमारे पास इंस्टाल करने के लिए हिंदी फॉन्ट होना चाहिए तो सबसे पहले हम हिंदी फ़ॉन्ट को डाउनलोड करेंगे ओर फिर इनस्टॉल करेंगे। हिंदी फ़ॉन्ट को आप बहुत सारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है, अगर आप गूगल के खोज बॉक्स में हिंदी फॉण्ट डाउनलोड लिख कर खोजेगे तो आपको बहुत सी वेबसाइट मिल जाएगी।


कंप्यूटर में हिंदी फोंट्स इनस्टॉल करे:
यदि आप अपने सिस्टम में हिंदी भाषा कैसे डाले सोच रहे है तो इसके लिए आपको अपने सिस्टम में हिंदी फोंट्स को डाउनलोड करना होगा। पर इस बात का ध्यान रखे यदि आपको हिंदी टाइपिंग की विद्या नहीं है तो इस प्रकार से आपके लिए हिंदी में लिखना काफी कठिन होगा। तो आईये जानते है कैसे आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइप कर सकते है।

1. सर्व प्रथम आपको अपने ब्राउज़र को ओपन करना होगा। आपको अब यहाँ हिंदी फोंट्स सॉफ्टवेयर को खोजना होगा।

2. अब आपके सामने बहुत सारे हिंदी फोंट्स के सॉफ्टवेयर के लिंक ओपन होकर जायेंगे। फिर आपको किसी भी लिंक का प्रयोग करके अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करना होगा। अब आपको इन फोंट्स को अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल करना है।

3. अब आप अपने कंप्यूटर के ms-word या फोटोशोप में हिंदी लिख सकेंगे इसे सुरक्षित करके आगे भी किसी के भी पास भेज सकते है। पर इसके लिए आपको एक बात का ध्यान रखना होगा आपको अपने मेल या जैसे भी फाइल इनस्टॉल करे आपको इसमें इन फोंट्स को संलग्न करके भेजना होगा वरना आपका प्राप्त करने का फोल्डर फाइल को खोल ही नहीं पायेगा जब तक उसके कंप्यूटर में वही फॉन्ट इनस्टॉल नहीं होंगे।


इस तरीके को प्रयोग करना तुम्हारे लिए इतना सरल नहीं होगा। पर आज गूगल ने तुम्हारे इस कार्य को बहुत ही सरल बना दिया है अब आपको हिंदी में लिखने का ज्ञान होने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर में इस सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना होगा जिसकी मदद से आप बहुत ही सरलता से अपने कंप्यूटर से हिंदी लिख पाएंगे। आप बहुत सरलता से अपनी पोस्ट या आर्टिक्ल हिन्दी मे लिख पाएंगे।

गूगल ने ऐसे टूल्स बनाये है जो Uncod सिस्टम पर काम करते है। जिसमे आपको अंग्रेजी में लिखना होता है ओर आपका खुद खुद हिंदी और देवनागरी लिपि में बदल जाता है। तो आईये जानते है आप कैसे अपने कंप्यूटर में हिंदी का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ नियमो का पालन करना होगा।


गूगल इनपुट टूल का कैसे अपने कंप्यूटर में प्रयोग करें:
1. सर्व प्रथम आपको अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र से "google input tool" को खोजना होगा। यहां अब आपके सामने इस टूल के विभिन्न लिंक खुलकर जायेगा अब आपको इनमे से किसी भी लिंक को खोलना होगा। इसे खोलने पर आपके सामने एक नया पेज खुलकर जायेगा।

2. अब आपको यहां बहुत सारी भाषा के विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से आपको हिंदी विकल्प को देखना होगा ओर उसके सामने टिक करना होगा। अब आपके सामने नीचे आपको एक डाउनलोड का बटन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर एंटर दबाओगे आपके कंप्यूटर में एक APK फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। ये फाइल गूगल हिंदी इनपुट टूल है जो आपकी भाषा को आपको हिंदी में बदल देगा।

3. अब जब आपके कंप्यूटर में apk फाइल डाउनलोड हो जाये आपको इस पर क्लिक करना होगा। जिससे आपको इसकी सारी इजाज़त का पालन करना होगा। आगामी प्रेस करके इससे अपने कम्प्यूटर में इनस्टॉल करना होगा।

4. इनस्टॉल हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा। एक बात का जरूर ध्यान रखिये ये सॉफ्टवेयर ऑनलाइन ही कार्य करेगा तो आपको इसके लिए इंटरनेट उपलब्ध रखना होगा नहीं तो आप इस टूल में कार्य नहीं कर पाएंगे।

5. अब आपको गूगल हिंदी इनपुट टूल को खोलना होगा। अब आपको पता होना चाहिए ये कैसे कार्य करता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे।

ये सॉफ्टवेयर यूनिकोड कंप्यूटर पर कार्य करता है जिसमे आप कोई भी विषय एंटर कर सकते है तो ये आपके टेक्स्ट को देवनागरी लिपि में चेंज कर देता है। क्योकि ऑनलाइन हिंदी से सम्बंधित सभी फॉन्ट को मौजूद करा देता है इस टूल के लिए आपको हिंदी में विशेषज्ञ होने की आवश्यकता नहीं है बस आप डेली जैसे हिंदी में टाइप करते है आपको ऐसे ही इसमें लिखना होगा। इसमें आप सीधे जो भी टेक्स्ट हिंदी में बदलोगे इसके लिए आवश्यक नहीं होगा आपको ये इनपुट टूल रिसीवर के सिस्टम में भी इनस्टॉल करना महत्वपूर्ण होगा। बस आपको इसे भेजना है आपका डाटा सीधे रिसीवर के सिस्टम में खुल जायेगा।

Take a Look on Below Table

Government Jobs Private Jobs
Engineering Jobs 10th / 12th Pass Jobs
Employment News Rojgar Samachar
Railway Jobs in India Upcoming Sarkari Naukri
Upcoming Bank Jobs Graduate Degree Jobs
Exams Preparation Tips Personality Development Tips
English Improvement Tips Interview Preparation Tips

0 comments:

Post a Comment